फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भर्ती निरस्त किए जाने की आशंका से चयनित अभ्यर्थियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हाल ही में यूपीसीएल पिटकुल में जेई भर्ती परीक्षा को शक के आधार पर निरस्त करने की तैयारी से इसमें चयनित अभ्यर्थी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में चयनित अभ्यर्थी राजन खरोला, अनुराग नौटियाल, पूजा बुटोला, शोभा रावत, दीपक प्रताप, शोभा राणा, पूनम उनियाल आदि ने बताया कि नवंबर 2017 में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा यूपीसीएल पिटकुल में जेई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करायी थी। फरवरी 2018 में इसका परिणाम घोषित किया गया, जिसमें राज्य भर के 249 अभ्यर्थी चयनित हुए। इसमें रुड़की के एक ही कोचिंग सेंटर से 66 अभ्यर्थियों का चयन होने पर पेपर लीक होने का अंदेशा जताते हुए भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब हरिद्वार के डीएम द्वारा की गई जांच में बगैर तर्क एवं सबूतों के संदेह जताकर भर्ती को निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। इससे चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि जांच में पेपर लीक होने की पुष्टि हुए बगैर भर्ती को निरस्त किया जाना चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें