फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की अनदेखी पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। विगत 17 जुलाई को यमुनोत्री धाम में मची तबाही पर प्रदेश सरकार द्वारा कोई बयान एवं सहायता जारी नहीं करने पर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर यमुनोत्री धाम की अनदेखी का आरोप लगाते हुए धाम के जीर्णोद्धार एवं प्रभावितों को आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने हफ्तेभर में मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय डोभाल ने भाजपा सरकार पर यमुनोत्री धाम की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धर्म आधारित राजनीति करने वाली भाजपा सरकार यमुनोत्री में आयी आपदा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। आपदा में भारी तबाही के बावजूद दो दिन बीतने पर भी सरकार का कोई प्रतिनिधि धाम के हाल जानने नहीं पहुंचा और न ही सरकार की ओर से इस पर कोई बयान ही जारी किया गया। यहां कि सत्ताधारी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक भी एक दिन बाद सिर्फ जानकीचट्टी तक ही निरीक्षण कर लौट गए।
डोभाल ने कहा कि ओजरी डबरकोट वाला हिस्सा बीते यात्रा सीजन से ही यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बना हुआ है। उन्होंने सरकार से ओजरी डबरकोट स्लिप जोन का शीघ्र उपचार कराने, यमुनोत्री धाम का पुनर्निर्माण कराने व आपदा प्रभावितों को समुचित राहत सहायता मुहैया कराने की मांग की है। इस मौके पर अजबीन पंवार, जोगेंद्र सिंह, विकास चौहान, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें