फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह भूस्खलन से घंटों अवरुद्ध रहे यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। बारिश के बाद सक्रिय हुए भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों तक बाधित रहे। इससे तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बीआरओ और एनएच कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर तक मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के हुई बारिश में हेलगूगाड, थिरांग और गंगनानी में भारी मलबा आने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भटवाड़ी आदि स्थानों पर ही रुकना पड़ा। हालांकि बीआरओ के जवानों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे सभी स्थानों से मलबा साफ कर यातायात बहाल कर लिया। इस दौरान तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांवड़ यात्रा सीजन के दौरान गंगोत्री हाईवे बार-बार बंद होने से कांवड़ यात्रियों में भी रोष व्याप्त है।
उधर, मंगलवार रात को बिना बारिश के ही ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में भारी बोल्डर गिरने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था। बुधवार सुबह भी यहां पहाड़ी से पत्थरों की बरसात जारी रही। भूस्खलन का सिलसिला थमने पर एनएच के कर्मचारियों ने मशीनों से मलबा साफ कर बुधवार दोपहर 12 बजे यातायात बहाल कर दिया। हालांकि यहां अब भी पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने का खतरा बना होने से यातायात खासा जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें