उत्तरकाशी। डुंडा क्षेत्र में खुरपका रोग की चपेट में आने से बीते कुछ दिनों में पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा मवेशी बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में शीघ्र मेडिकल टीम भेजकर पशुओं में फैल रही बीमारी पर नियंत्रण की मांग की है।
क्षेत्र के अंकित बंठवाण, सुरेश सेमवाल, पंकज, अंकित सकलानी आदि ने बताया कि डुंडा क्षेत्र के भकड़ा, हिटाणू, डुंडा, बीरपुर, अस्तल आदि गांवों में आजकल मवेशियों में खुरपका रोग फैल रहा है। बीते कुछ दिनों में ही इन गांवों में पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है, जबकि अब भी तीन दर्जन से ज्यादा मवेशी खुरपका रोग से ग्रस्त हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर बीमार मवेशियों का उपचार कराने की मांग की है।