फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरादी-नगाणगांव-कुर्षिल मोटर मार्ग की एप्रोच बही, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। मूसलाधार बारिश के बाद यमुना नदी में आए उफान में खरादी-नगाणगांव-कुर्षिल मोटर मार्ग पर बने मोटर पुल की एप्रोच रोड बह गई। इससे ठकराल पट्टी के करीब 13 गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। फिलहाल ग्रामीण रवाड़ा के निकट बने झूला पुल से पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में खरादी-नगाणगांव-कुर्षिल मोटर मार्ग पर रवाडा में बने मोटर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी। आपदा के कई साल बाद भी एप्रोच रोड का निर्माण नहीं किया गया। यहां यमुना नदी के पानी को पुल की ओर डायवर्ट कर मलबे के ऊपर से ही एप्रोच रोड तैयार कर दी गई थी। सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद यमुना नदी में आए उफान में यह एप्रोच रोड एक बार फिर बह गई। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी किनारों को तोड़ते हुए सड़क के करीब 200 मीटर हिस्से को बहा ले गई। सड़क का बड़ा हिस्सा बहने से ठकराल पट्टी के 13 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीण रवाड़ा के पास बने झूला पुल से पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें