फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के हितों के लिए लड़ेगी यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को जीएमवीएन सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर युवाओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने व रोजगार बढ़ाने के साथ ही भ्रष्टाचार को मिटाने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्राइवेट स्कूलों में भी एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने को लेकर सरकार बैक फुट में चली गई है। उन्होंने कहा कि देश के युवा सरकार की इन नाकामियों का जवाब आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में देंगे। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यूथ कांग्रेस का मार्गदर्शन और सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक मनमोहन शाह, कनकपाल परमार, राकेश रावत, शिव प्रसाद भट्ट, पृथ्वी राणा, गौरव उनियाल, हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें