फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर देवता के मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। खरसाली गांव में गीठ-बजरी पट्टी और भटवाड़ी क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर देवता का मेला आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने देवता की विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को सोमेश्वर देवता मंदिर परिसर में आयोजित पौराणिक मेले का विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गीठ बजरी पट्टी और भटवाड़ी क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने देवता से मन्नत मांगी। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासौं तांदी नृत्य किया। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने भी देवता से आशीर्वाद लिया। मेले में अरविंद रावत, रणवीर सिंह, प्यारे लाल उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, बचन सिंह, मोहन पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें