फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा में उठाए पर्वतीय क्षेत्रों के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा के अंतर्गत उत्तराखंड क्रांति दल के गढ़वाल प्रभारी त्रिवेंद्र पंवार बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार, कृषि, खनन, नशा मुक्ति आदि मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने की अपील की।
विज्ञापन

यूकेडी के संरक्षक एवं गढ़वाल प्रभारी त्रिवेंद्र पंवार ने जीएमवीएन सभागर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ यात्रा का महत्व समझाते हुए सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य बनने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों का आजतक विकास नहीं हो सका है। इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार कांग्रेस एवं भाजपा की सरकारें हैं, जिन्होंने कभी भी जनहित के मुद्दों के लिए कार्य नहीं किया। ऐसे में यूकेडी द्वारा यात्रा के माध्यम से स्थायी राजधानी बनाने, किसानों का कर्ज माफ करने, युवाओं को राज्य के अंदर लगने वाले उद्योगों में 80 प्रतिशत नियुक्ति देने, बिजली-पानी को कर मुक्त करने, पूर्व शराब बंदी आदि मुद्दों को मजबूती से उठाया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा से रूबरू कराने और समर्थन जुटाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण अभियान के नाम पर छोटे कारोबारियों को हटाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिना रोजगार की उचित व्यवस्था किए गरीब लोगों को बेरोजगार करना गलत है। उन्होंने जल्द ही हटाए गए व्यापारियों का पुर्नवास नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। बैठक में विष्णुपाल रावत, जेठूलाल भारती, किशन सिंह रावत, मोहित डोभाल, रविंद्र नौटियाल, पृथ्वीदत्त नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें