फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग पर पुलिस ने सीज किए सात वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बीते एक हफ्ते में बड़कोट थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 149 वाहनों का चालान करने के साथ ही सात वाहन सीज कर दिए।
विज्ञापन

धुमाकोट बस हादसे के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। यमुनोत्री हाईवे के साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बीते एक हफ्ते के भीतर ही पुलिस ने 149 लोगों का चालान किया, जबकि ओवरलोडिंग पर सात वाहन सीज करने के साथ ही वाहन चालकों के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें