फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंक्वाड़ गांव की छात्रा के टौंस नदी में बहने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। भंक्वाड़ गांव की एक छात्रा रविवार शाम से लापता है। ग्रामीण छात्रा के टौंस नदी में बहने की आशंका जता रहे हैं। इधर, टौंस नदी में बही सांद्रा सल्ला गांव की बच्ची का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के गोताखोद बच्ची की तलाश में टौंस नदी खंगाल रहे हैं।
रविवार शाम से भंक्वाड़ गांव से लापता एक किशोरी के टौंस नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। भंक्वाड़ गांव निवासी सब्बल सिंह ने बताया कि गांव के प्रदीप सिंह की 17 वर्षीय बेटी सुमन राइंका मोरी में 12वीं कक्षा की छात्रा है। रविवार शाम को वह मोरी से गांव आते समय टौंस नदी के किनारे गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। खोजबीन करने पर छात्रा की चुन्नी और चप्पल टौंस नदी के किनारे बरामद हुई है, जिससे ग्रामीण छात्रा के टौंस नदी में बहने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण छात्रा की खोजबीन में जुटे हैं। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई है। थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शनिवार को ट्राली के सहारे नदी पार करते समय हुए हादसे में सांद्रा सल्ला गांव निवासी किशोर चौहान की छह साल की बेटी काकी गिरकर टौंस नदी में बह गई थी। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों ने सोमवार को भी नदी में खोज अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें