फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लगा टौंस नदी में बही बच्ची का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। शनिवार दोपहर को टौंस नदी में गिरकर लापता हुई छह वर्षीय बच्ची का रविवार को भी पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं फायर सर्विस की टीम द्वारा टौंस नदी के डाउन स्ट्रीम में 25 किमी क्षेत्र तक खोजबीन करने के बावजूद बच्ची का पता नहीं चलने पर अब ऋषिकेश से गोताखोर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को मोरी ब्लॉक के सल्ला गांव निवासी किशोर सिंह चौहान की छह वर्षीय बच्ची काकी चौहान ट्रॉली की रस्सियों में उलझकर नदी में गिर गई थी, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने खोज बचाव अभियान शुरू किया था। इस बीच शनिवार शाम को अंधेरा होने के बाद अभियान को रोका गया था, जिसके बाद रविवार तड़के फिर से रेस्क्यू दल बच्ची की खोज में जुट गया। एसआई चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि टीम ने सल्ला गांव से त्यूनी तक टौंस नदी की डाउन स्ट्रीम में करीब 25 किमी की दूरी तक नदी तटों को खंगाला, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि बच्ची की खोज के लिए ऋषिकेश से गोताखोर दल को बुला लिया गया है। अब गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें