फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुराण कथा के समापन पर कराया गरीब कन्या का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित ब्रह्म महापुराण कथा के समापन पर एक गरीब परिवार की कन्या का विवाह कराया गया। इस दौरान नवविवाहित युगल एवं श्रद्धालुओं ने बड़कोट की आराध्य देवी भगवती और डख्याटगांव के तटेश्वर महादेव की डोली से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विगत छह दिन से चल रही ब्रह्म महापुराण कथा में शनिवार को देवी भगवती और तटेश्वर महादेव के सानिध्य में कथा वाचक आचार्य सुशील मोहन शास्त्री ने सभी को भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के बारे में बताया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल द्वारा बड़कोट गांव की सोनिया पुत्री विजय दास का भाटिया गांव के सोहन दास पुत्र पप्पू दास के साथ विवाह कराया गया। इस अवसर पर भगवान सिंह राणा, अमर सिंह एवं सोबन सिंह ने व्यापार मंडल सभागार, राधाकृष्ण मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए तीन नाली भूमि दान की। इस मौके पर राजाराम जगूड़ी, मंजीत रावत, सुभाष रावत, सतीश जगूड़ी, बृजेश नौटियाल, मुंशीराम बेलवाल, हरीशरण उनियाल, दिनेश उनियाल, वृंदा प्रसाद नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें