फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोरी-नाल्ड मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी में बुधवार को गंगोरी-नाल्ड मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसमें सवार पांच लोग घायल हुए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नाल्ड गांव की ओर जा रही एक कार चीवां से करीब तीन किमी आगे अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक भरत सिंह (60) पुत्र सुंदर सिंह निवासी गणेशपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्धि सिंह राणा (65), धर्मेंद्र मखलोगा (40), भरोसा पंवार (64), अजय पाल (61) एवं मुकेश चौहान (40) घायल हो गए। हादसे के दौरान असी गंगा घाटी क्षेत्र में ट्रेनिंग ले रहे सीआईजेडब्ल्यू स्कूल आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान संगमचट्टी की ओर से सड़क का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम डा. आशीष चौहान भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को 108 आपात एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुद्धि सिंह राणा और धर्मेंद्र मखलोगा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर देहरादून रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनेरी डीएस कप्रवाण ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार चालक वाहन चलाना सीख रहा था। संभवत: वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाने की वजह से हादसा हुआ। डीएम ने वाहन चालक को अनाधिकृत रूप से प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, नाल्ड गांव की प्रधान रीना रावत, राम मोहन आदि ग्रामीणों का कहना है कि भले ही दुर्घटना का कारण सड़क के बजाय वाहन चालक का नौसिखिया होना बताया जा रहा है, लेकिन इससे सड़क की बदहाली नहीं छिप जाती। सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अभी तक दुरुस्त कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें