फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर हुआ हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र में इस बार मौसम का अजीबोगरीब रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह जहां निचली घाटियों में रिमझिम बारिश हुई, वहीं यमुनोत्री मंदिर के सिरहाने खड़े कालिंदी पर्वत के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हुई। इसके चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। जुलाई माह में बर्फबारी से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल का कहना है कि अमूमन अक्तूबर माह के बाद ही क्षेत्र में बर्फबारी होती है। इस बार बरसात के सीजन में जुलाई पहले हफ्ते में बर्फबारी होना हैरान करने वाला है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में सुबह एवं शाम के समय पारा 8 डिग्री तक पहुंच रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें