फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ कंडार देवता मंदिर में शुरू हुई राम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय स्थित कंडार देवता मंदिर में आयोजित श्री राम चरित्र मानस (राम कथा) का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व बाडाहाट स्थित देव थात चमाला की चौंरी का शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन

बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की अगुवाई में पाटा, संग्राली, बगियाल गांव, लक्षेश्वर, गंगोरी आदि गांव के ग्रामीणों ने नगर क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली। इसके बाद व्यास पीठ से प्रवेश भट्ट ने राम कथा के महत्व को बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की अपील की। राम यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पुरी, शिवानंद भट्ट ने बताया कि बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के मंदिर निर्माण के दस वर्ष पूर्ण होने पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जयानंद भट्ट, हिकमत सिंह, विष्णुपाल रावत, पूरण सिंह, राकेश डंगवाल, सत्यनारायण पुरी, पवना सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, गणेश डंगवाल, कुशाल सिंह, हंसराज चौहान, दशरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें