फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को बचाने के आरोप में फूंका प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पालिका पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार एवं गरीब व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर छात्रों व विश्वनाथ चौक के व्यापारियों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित व्यापारियों को स्थायी दुकानें आवंटित करने की मांग की। इस बीच समाजसेवी अमरीकन पुरी ने तीसरे दिन भी अनशन जारी रखा।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वनाथ चौक से हटाए गए व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए छात्र नेताओं ने हनुमान चौक पर प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में गरीब व्यापारियों को तो बेरोजगार कर दिया, लेकिन लाखों रुपये हजम कर अतिक्रमण कराने वाले पालिका पदाधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। उधर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने, प्रभावित व्यापारियों को दुकान आवंटित करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर अमरीकन पुरी का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर दुर्गेश व्यास, शीशपाल रावत, आदित्य चौहान, आकाश भ्ट, सोनू नेगी, सूरजीरावत, जितेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें