फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%विंग्स ऑफ द ड्रीम% के तहत बर्ड वाचिंग के गुर सीख रहे उतरकाशी के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ‘विंग्स ऑफ द ड्रीम’ कार्यक्रम के तहत जिले के 20 युवाओं ने चौरंगीखाल आदि स्थानों का भ्रमण कर बर्ड वाचिंग का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर तितली ट्रस्ट फाउंडेशन के सदस्यों ने युवाओं को विभिन्न पक्षियों को पहचानने सहित उनके व्यवहार, आवास आदि तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय ‘विंग्स ऑफ द ड्रीम’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि पूरी दुनिया में बर्ड वाचिंग आधारित पर्यटन बहुत फलफूल रहा है। कई फोटोग्राफर, वैज्ञानिक एवं प्रकृति प्रेमी चिड़ियों के दुर्लभ संसार को देखने के लिए जगह-जगह घूमते हैं। शनिवार सुबह युवाओं का दल तितली ट्रस्ट फाउंडेशन के पक्षी विशेषज्ञों के साथ फील्ड ट्रेनिंग में गया। उन्होंने चौरंगीखाल, कुटेटी देवी एवं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में जाकर बर्ड वाचिंग की। इस दौरान फाउंडेशन के संजय सैनी ने बताया कि हर पक्षी का रंग, आकार और व्यवहार अलग-अलग होता है। इस मौके पर एसपी ददन पाल, प्रशिक्षु आईएएस नमामि बंसल, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क श्रवण कुमार, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें