फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से विभागों के बीच झूल रहा खरादी का झूला पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। धारमंडल ठकराल पट्टी के ग्रामीण पांच साल बाद भी आपदा से नहीं उबर पाए हैं। खरादी में बना झूला पुल यमुना नदी की बाढ़ में बहा, जो आजतक नहीं बन पाया हे। ग्रामीण जर्जर ट्राली से यमुना नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जून 2013 में यमुना नदी की बाढ़ ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के खरादी कस्बे में भारी तबाही मचाई थी। तब यमुना नदी पर बना झूला पुल बह गया था, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया था। बाद में खरादी में पुल निर्माण का जिम्मा एनबीसीसी को सौंपा गया, लेकिन वन क्षेत्र में होने के कारण वन विभाग ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। तब वन विभाग ने अपने स्तर से पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजा, लेकिन तकनीकी कौशल नहीं होने के कारण यह प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ।
पुल निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने आंदोलन कर यमुनोत्री हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया, तो उनके खिलाफ मुकदमे तो दर्ज हुए, लेकिन पुल नहीं बना। इसके बाद पुल निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि विश्व बैंक को सौंपी गई और बीते साल इनसे हटाकर लोनिवि बड़कोट को खरादी पुल निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। पांच साल से यह पुल विभागों के बीच झूल रहा है। धारमंडल क्षेत्र के रणवीर रावत, भगवान सिंह, राम प्रसाद बिजल्वाण का कहना है कि गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए खरादी इंटर कालेज आते हैं। ट्राली से आवाजाही के दौरान आए दिन अनहोनी का खतरा बना रहता है। ईई जेपी रतूड़ी का कहना है कि बीते साल ही खरादी पुल बनाने की जिम्मेदारी लोनिवि बड़कोट को सौंपी गई है। खरादी में यमुना नदी पर करीब पांच करोड़ रुपये से 120 मीटर स्पान के झूला पुल की निविदा करा दी गई है। जल्द ही अनुबंध कर जून 2019 तक पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें