फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई दुकान और पालिका पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू किया आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्वनाथ चौक एवं मंडी से हटाए गए व्यापारियों को दुकानें देने की मांग को लेकर अमेरिकन पुरी ने अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को स्थायी दुकान मिलने, पूर्व पालिका पदाधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होने एवं बड़े अतिक्रमणों के ध्वस्त होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद से ही विश्वनाथ चौक के व्यापारी स्थायी ठिकाना देने एवं बड़े अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने मंडी में हुए अतिक्रमण को तोड़ने के अलावा कोई अन्य कार्रवाई नहीं की है। इससे आक्रोशित होकर व्यापारियों ने उग्र आंदोलन का मन बना लिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अमेरिकन पुरी ने हनुमान चौक में अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर से अतिक्रमण हटाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना अच्छा कदम है, लेकिन प्रशासन दोहरी नीति अपनाते हुए बिना किसी पुनर्वास योजना के ही छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहा है। बड़े अतिक्रमणकारियों को नियमों की आड़ में छोड़ दिया गया है। उन्होंने पालिका पर गरीब व्यापारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर मंडी में दुकान बनाने के नाम पर पैसे लेने वाले पालिका पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मंडी के स्थान पर प्री फैब्रिकेटेड दुकान बनाकर सभी प्रभावितों को आवंटित करने, पालिका के बीते पांच साल का ऑडिट कराने, दुकान बनने से पूर्व प्रभावित व्यापारियों को ठिकाना देने एवं बड़े अतिक्रमण तोड़ने की मांग की। इस मौके पर केदार चौहान, दुर्गेश व्यास, गणेश नौटियाल, शीशपाल रावत, संजय भट्ट, सौरभ राणा, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें