फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कच्चे अतिक्रमण हटाने तक सिमटा प्रशासन का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पालिका प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर अवैध कच्चे निर्माण ढहाने तक सिमट गया। नगर में ही जगह-जगह सरकारी जमीनें कब्जा कर हुए अवैध निर्माण और पालिका के भवन एवं दुकानों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर फिलहाल प्रशासन कोई कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासन ने सब्जी मंडी वाले अतिक्रमण को भी ढहा दिया, लेकिन इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान ठंडा पड़ गया है। साथ ही रामलीला मैदान एवं विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर फिर से लोगों ने अतिक्रमण शुरू कर दिया है। ऐसे में वर्षों से जमे ठिकानों से हटाए गए छोटे व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। ओसी कलक्ट्रेट एवं प्रशासक पालिका अनुराग आर्य का कहना है कि प्रथम चरण में नगर में गंगोत्री हाईवे एवं आंतरिक सड़कों पर हुए अतिक्रमणों को हटाया गया है। नगर में पक्के अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जल्द ही पक्के अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें