फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के भीतर घाटे से उबरा दुग्ध संघ - नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कार्यकाल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि बीते साल तक घाटे में चल रहा दुग्ध संघ अब प्रतिमाह 60 से 65 हजार रुपये की आय कमा रहा है। जिले में एटीएम वाहन की मदद से दूध का वितरण भी 1788 लीटर रोजाना पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के मुख्यालय मातली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि दुग्ध संघ लंबे समय से घाटे में चल रहा था। संघ से जुड़ी 246 समितियों के माध्यम से रोजाना मात्र 650 लीटर दूध ही एकत्र हो पा रहा था। इस एक साल के कार्यकाल में समितियों को सक्रिय कर दूध का कलेक्शन 1788 लीटर पहुंच गया है। आंचल ब्रांड के नाम से जनपद में दूध, पनीर और मठ्ठा की आपूर्ति बढ़ रही है। अब कर्मचारियों के वेतन आदि खर्च निकालकर संघ प्रतिमाह 60 से 65 हजार रुपये प्रतिमाह मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कि यदि सरकार समिति स्तर पर तैनात ग्रुप सचिवों का मानदेय बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करे, तो जिले में दुग्ध उत्पादन को और बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें