फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। मोरी की बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया। आक्रोशित सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों पर मनमर्जी से कार्य कर सरकारी धन को बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस दौरान सदस्यों ने स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि आदि विभागों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख सुमन आर्य की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का ब्लॉक सभागार में आयोजन किया गया। इसमें लोनिवि की कार्यप्रणाली एवं अधिकारियों के रवैये को लेकर पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण धेवरा-गैच्वांड़, धेवरा- दणगांण, मोरी-नानई, नैटवाड़ आदि मोटर मार्ग बदहाल पड़े हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम नहीं है, जिससे बच्चों का टीकाकरण आदि कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डगोली की प्रधान शशिबाला ने क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की। कुकरेड़ा के प्रधान चतर सिंह ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों का कृषि ऋण माफ कराने की अपील की। गंगा सिंह रावत ने बीडीसी बैठक में ऊर्जा निगम के ईई और बीएसएनएल के एसडीओ के नहीं पहुंचने पर रोष जताया। बैठक में प्रभारी सीडीओ संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र डिमरी, अतर सिंह, केसर पंवार, चमन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें