उत्तरकाशी। टिहरी गढ़वाल के कौशल गांव से गंगा स्नान करने पहुंची नागराज देवता की डोली का लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने नागराज देवता की डोली से लोगों ने मन्नते मांगी।
बृहस्पतिवार को कौशल गांव टिहरी से गंगा स्नान के लिए नागराज देवता की डोली उत्तरकाशी पहुंची। सुबह मणिकर्णिकाघाट पर देव डोली एवं साथ आए श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाई। ग्रामीणों ने आराध्य नागराज देवता का गंगाजल एवं दूध से अभिषेक करने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों ने देव डोली के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर काशी विश्वनाथ समेत तमाम प्राचीन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने नागराज देवता और साथ में आए श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आवभगत की। कौशल गांव के प्रधान अरविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए हर तीसरे साल यह यात्रा निकाली जाती है। इस मौके पर हुकम सिंह भंडारी, जयपाल सिंह, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।