उत्तरकाशी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर विश्वनाथ चौक से उजाड़े गए व्यापारियों का धरना-आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानक अपनाए जाने के विरोध में सोमवार को बाजार बंद कराने का एलान किया है।
विश्वनाथ चौक में धरना स्थल पर हुई सभा में व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने में दोहरे मानक अपना रहा है। विश्वनाथ चौक एवं आसपास के व्यापारियों को बिना नोटिस दिए एक झटके में उजाड़ दिया गया, जबकि सब्जी मंडी आदि अन्य स्थानों पर हुई कच्चे-पक्के अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं करने से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कराने का एलान किया है। इस मौके पर अमरीकन पुरी, राजेश उनियाल, गणेश नौटियाल, इंद्रेश उनियाल, जयवीर राणा, विरेंद्र पंवार आदि तमाम मौजूद थे।