फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबर नदी में बहे हिमाचल प्रदेश के तीसरे युवक का शव भी हुआ बरामद-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। सनेल मोरी के पास से लापता हुए हिमाचल प्रदेश के तीसरे युवक का शव भी रविवार को आराकोट के पास पाबर नदी में मिला है। दो युवकों के शव शनिवार को ही मिल गए थे। तीनों युवक पाबर नदी में नहाते समय बह गए थे।
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को चिड़गांव हिमाचल प्रदेश से तीन युवक अपने पिकअप वाहन में त्यूणी की ओर आए थे। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो इनकी गाड़ी सनेल मोरी के पास सड़क पर खड़ी मिली, जबकि पास में ही पाबर नदी के किनारे तीनों युवकों के कपड़े, जूते एवं मोबाइल फोन आदि सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इनके नदी में बहने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया। इनमें मंजीत (28) पुत्र प्रेमनाथ निवासी चिड़गांव तथा सुरेंद्र (38) पुत्र रामलाल निवासी कोटू जुब्बल के शव शनिवार को पाबर नदी से बरामद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे घटना स्थल से करीब एक किमी आगे आराकोट के पास तीसरे युवक गोविंद (27) पुत्र सूरतराम निवासी चिड़गाव का शव भी नदी से बरामद हो गया है। पुलिस ने तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की मौत नदी में नहाते समय बहने के कारण हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें