फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल शोध मेले में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को प्रयोगात्मक ढंग से महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बच्चों में सृजन क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को जल विद्युत परियोजना, मापन की आधुनिक एवं परंपरागत विधियों, डाटा हैंडलिंग, पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी प्रयोगात्मक तरीकों से दी गई। विद्यार्थियों ने भाषा एवं गणित के प्रश्नों को रोजमर्रा की गतिविधियों के जरिये हल कर प्रतिभा का परिचय दिया। मेले में शामिल हुई उपखंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे प्रयोगात्मक ढंग से जल्दी सीखते हैं। शिक्षकों को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सौरभ बनर्जी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। मेले में सत्यप्रकाश सेमवाल, पूर्ण सिंह राणा, रामप्रकाश रावत, इंदू जोशी, राजीव सेमवाल, रविंद्र कुमार, चंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें