फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी भी नहीं रोक पाई केदारडोम से स्की डाउन का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। समुद्र तल से 6831 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारडोम हिमशिखर से स्कीइंग का रोमांचक अभियान पूरा कर आस्ट्रिया एवं जर्मनी के पर्वतारोहियों का दल लौट आया है। हालांकि भारी बर्फबारी के चलते दल केदारडोम पीक पर फतह करने चूक गया है।
विज्ञापन

बीते दो मई को आस्ट्रिया के जेर्हाड रेड के नेतृत्व में जर्मनी के रॉबर्ट हर्ज, जॉर्ज एवं फ्रैंज लैक्नर व आस्ट्रिया के रोलैंड, क्लॉडिया, क्रिश्चियन, साबीनी, मैनुअल रिगलर एवं थॉमस लैचबर्गर केदारडोम अभियान के लिए रवाना हुए थे। स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर के संचालक एवरेस्टर विष्णु सेमवाल के निर्देशन में गए दल को पीक पर पहुंचकर स्की डाउन करना था। गंगोत्री से भोजवासा, तपोवन, सुंदरवन होते हुए छह मई को दल कीर्ति ग्लेशियर पहुंचा। यहां बेस कैंप बनाने के बाद इससे आगे एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप स्थापित कर 17 मई को केदारडोम हिमशिखर पर आरोहण शुरू किया गया, लेकिन मौसम खराब होने और भारी बर्फबारी के चलते दल को पीक से करीब 500 मीटर पहले ही रुकना पड़ा। इसके बाद सभी पर्वतारोही स्कीयर्स ने उसी स्थान से स्की डाउन करने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी दस पर्वतारोही और विष्णु सेमवाल स्कीइंग करते हुए बेस कैंप तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें