फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी मेले में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दिखाई अंश्रशजी पर अपनी पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति संकोच दूर करने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने राइंका गंगोरी में ‘अंग्रेजी मेले’ का आयोजन किया। इसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अंग्रेजी में कविता पाठ, सामूहिक गान, नाटक का मंचन कर भाषा पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राइंका गंगोत्री में आयोजित अंग्रेजी मेले का शुभारंभ उप खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ और डीएलएड के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के वर्तमान दौर में अंग्रेजी भाषा का महत्व बढ़ गया है। मातृभाषा के साथ ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है, जबकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भय और झिझक के कारण अंग्रेजी भाषा पर पकड़ नहीं बना पा रहे हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मदद से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में प्राथमिक विद्यालय रवाड़ा, राइंका नेताला, बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी सहित छह सरकारी स्कूलों के ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में कविता पाठ, किरदार मंचन, सामूहिक गान, अंग्रेजी वार्तालाप, नाटक आदि की प्रस्तुति देकर अपने आत्मविश्वास और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राइंका गंगोरी के प्रधानाचार्य राजपाल पंवार, शौरी मजूमदार, अलका उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें