फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को भी स्काउट-गाइड से जोड़ने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डुंडा शाखा के तहत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा स्काउट्स गाइड्स पदाधिकारियों की बैठक की गई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम चंद जोशी ने स्काउटिंग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार एवं रणनीति बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में स्काउट्स एंड गाइड्स का महत्व बढ़ गया है। इसके लिए सभी स्कूलों को अपने यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को इससे जोड़कर उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। बैठक में स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला कोषाध्यक्ष मंगल पंवार, सुंदर राणा, सत्यपाल सिंह, विजय लक्ष्मी, ओमप्रकाश गुप्ता, सरोज रमोला, अनीता शाह, रमेशी कुकरेती, रजनी बौद्ध, वीके सिंह, टी प्रजापति, नीलम बधानी, युद्धवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें