फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। बीते 31 वर्ष से मोटर मार्ग की मांग कर रहे स्यालना गांव के ग्रामीणों की मुराद आखिरकार पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों की ओर से वर्ष 1997 से खरादी-भंसाड़ी-स्यालना मोटर मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे आखिरकार सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

नौगांव ब्लॉक के स्यालना गांव के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मोटर मार्ग की मांग की जा रही थी, जिसके लिए उन्होंने कई बार आंदोलन करने के साथ ही दो बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। सरकार की ओर से खरादी से स्यालना गांव तक सात किमी लंबे मोटर मार्ग को स्वीकृति देकर ग्रामीणों के संघर्ष को आखिरकार सफल बना दिया है। प्रधान कस्तूरी देवी, विरेंद्र सिंह, रामचंद्र ने कहा कि सड़क के इंतजार में कई पीढ़ियां गुजर गई थीं। देर से सही लेकिन गांव सड़क से जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें