फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को खूब भाए स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा पर पहुंच रहे पर्यटकों को स्थानीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं से रूबरू कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गंगोत्री प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया। प्रशासन की ओर से यात्रा सीजन तक सप्ताह के हर रविवार को सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित गंगोत्री प्रेक्षागृह में रविवार देर शाम को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा गंगा भजन, पांडव नृत्य, रासौं नृत्य आदि लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के ‘मेरा डांडी कांठ्यूं का मुलुक जैयु, बसंत रितु मां जैई’ गीत की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को मनोरंजन के नए साधन देने व गंगा-यमुना घाटी की संस्कृति के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशासन के इस प्रयास से लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही कलाकारों को भी मंच मिलेगा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, गुलाब सिंह नेगी, अजय पुरी, दिनेश भट्ट, सुरेंद्र पुरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें