फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय और गंगा बचाने के लिए हेली सेवा पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हिमालय और गंगा के संरक्षण के लिए गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल ने केंद्रीय परिवहन एवं नमामि गंगे मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

संगठन की संयोजिका शांति ठाकुर ने हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कंक्रीट निर्माण, हेली सेवा व वाहनों की आवाजाही से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्रों में बर्फबारी कम होने के साथ ही भूस्खलन एवं नदियों के सूखने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इससे गंगा और हिमालय का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर हिमालय और गंगा को बचाना है तो सरकार को चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना होगा। चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की संख्या निर्धारित कर सीएनजी एवं प्रदूषण रहित वाहनों का प्रयोग बढ़ाना चाहिए। वहीं चारों धामों सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कंक्रीट निर्माण पर भी रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें