फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले नहीं उतर रहा खरसाली के बजाय बड़कोट हेलीपेड से हेली सेवाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। महाप्रबंधक सिविल एविएशन (डीजीसीए) के निरीक्षण में खरसाली हेलीपैड को मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (युकाडा) ने यहां से हेलीकॉप्टर पर रोक लगा दी है। इससे हेलीकॉप्टर से यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वालों के अरमानों पर पानी फिर गया है। अब तीर्थयात्रियों को बड़कोट हेलीपैड पर उतरकर यहां से करीब 49 किमी की दूरी सड़क से तयकर यमुनोत्री धाम पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री खरसाली हेलीपैड पर उतर कर यहां से महज छह किमी पैदल दूरी तय कर यमुनोत्री धाम पहुंचते थे। हाल ही में डीजीसीए द्वारा कराए गए सर्वे में खरसाली हेलीपैड में कई खामियां बतायी गईं, जिसकी वजह से इसमें हेलीपैड के आसपास मकान बने होना प्रमुख था। अब हेली कंपनियां तीर्थयात्रियों को बड़कोट में निर्माणाधीन सरकारी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर का संचालन कर रही हैं। यहां से तीर्थयात्रियों को 49 किमी सड़क मार्ग से जानकीचट्टी और यहां से पांच किमी पैदल यमुनोत्री जाना पड़ रहा है।

कोट.
युकाडा की ओर से खरसाली हेलीपैड से हेलीकॉप्टरों का संचालन बंद करने के बाद बड़कोट हेलीपैड से संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में कोई अनुमति अथवा लिखित निर्देश नहीं मिले हैं। फिर भी हेलीकॉप्टर से यमुनोत्री की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए बड़कोट हेलीपैड पर जरूरी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें