फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडुली क्षेत्र के विकास के लिए विधायक ने की 25 लाख रुपये देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जन समस्याओं को जानने एवं सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की ओर से पालिका के पाडुली ज्ञानसू क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धपीठ जय काली माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण व मिलन केंद्र बनाने की मांग उठाई गई। वहीं पाडुली बस्ती के लोगों की ओर से पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने की अपील की गई। इस पर विधायक ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए 20 लाख व मिलन केंद्र बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्वतीय जनपदों में स्वरोजगार, कृषि, बिजली, पानी आदि के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर बालशेखर नौटियाल, विजय संतरी, कलमू राम, पन्ना लाल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें