फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दबे पोर्टर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। केदारताल ट्रैक पर एवलांच में दफन हुए नेपाली पोर्टर का शव बृहस्पतिवार को मिल गया है। ट्रैकिंग एजेंसी की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पोर्टर के शव को एवलांच से निकालकर गंगोत्री पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार को इंडिया हाइक ग्रुप का 41 सदस्यीय पर्यटक दल केदारताल की ट्रैकिंग पर गया था। इस दौरान मौसम खराब होने के कारण वे भुजखर्क में ही रुके रहे। मंगलवार को मौसम ज्यादा बिगड़ने पर जब वे लौट रहे थे, तो रास्ते में एवलांच आने पर दल में शामिल एक पोर्टर इसमें दब गया था। तब गंगोत्री से गई रेस्क्यू टीम ने शेष पर्यटकों को सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रैकिंग एजेंसी की 36 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भुजखर्क की ओर रवाना हुई। यहां एवलांच में दबे पोर्टर का शव तलाश कर उसे गंगोत्री लाया गया। गंगोत्री में तैनात यात्रा मजिस्ट्रेट चक्रधर सेमवाल ने बताया कि एवलांच में दबे नेपाली मूल के पोर्टर आकाश (32) का परिवार कंडीसौड़ टिहरी में रहता है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम खुलने पर अब गोमुख आदि उच्च हिमालयी ट्रैक पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें