फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए 15 जून तक गंगोरी वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम जाने वाले यात्री वाहनों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगोरी स्थित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। डीएम डा. आशीष चौहान ने गंगोरी बेली ब्रिज पर दबाव कम करने के लिए आगामी 15 जून तक वैकल्पिक मार्ग से भी वाहनों की आवाजाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विगत 14 दिसंबर और एक अप्रैल को बेली ब्रिज लगातार दो बार टूटने के बाद बीआरओ ने गंगोरी में नया पुल बनाया। यात्रा सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने पर गंगोरी क्षेत्र में जाम की स्थिति व पुल पर दबाव बढ़ रहा है। इस पर डीएम ने पुल की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में डीएम ने 15 जून तक बेली ब्रिज के निकट बने वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा है। उन्होंने बीआरओ अधिकारियों को असी गंगा का जलस्तर बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग में अतिरिक्त ह्यूम पाइप लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान शाम सात से सुबह पांच बजे तक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। वन विभाग को गोमुख ट्रैक रूट के चीड़वासा आदि संवेदनशील स्थानों में कर्मचारी नियुक्त करने सहित भोजवासा में जल्द ट्रॉली लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक ददन पाल, सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, टूआईसी बीआरओ एएन सिंह, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, समन्वयक आपदा प्रबंधन कार्यालय जय प्रकाश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें