उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। सरस्वती शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ में शिशु भारती का गठन कर अर्चना अध्यक्ष एवं कनिष्ठा कोठियाल मंत्री चुने गए, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर में छात्र संसद का गठन कर नरेश पंवार प्रधानमंत्री और विपिन नौटियाल सेनापति चुने गए।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर में छात्र संसद का गठन कर प्रधानमंत्री, सेनापति के अलावा सेमराज न्यायाधीश, सागर सजवाण सचिव चुने गए। इनके अलावा कुलवीर रावत, प्रवेश राणा, ऋषभ नेगी, ऋतिक कुमार, अरुण राणा, सोनाली चौहान, सूरज महर एवं मनीषा आदि छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनदेव रावत, राजवीर राणा, अवतार पंवार, धर्मेंश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, सरस्वती शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ में प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली द्वारा शिशु भारती का गठन किया गया। इसमें अर्चना अध्यक्ष, अंकुर नेगी उपाध्यक्ष, कनिष्ठा कोठियाल मंत्री, अंजना बिष्ट उपमंत्री, राजन भंडारी सेनापति, नितिन पंवार उपसेनापति और अरुणा नेगी शिशु भारती प्रमुख चुने गए। प्रधानाचार्य देवी दत्त उप्रेती ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर आनंदमणि बिजल्वाण, प्रेमलाल गौड़, रामेंद्र, भीम भूषण उनियाल आदि मौजूद रहे।