उत्तरकाशी। पाटा संग्राली गांव के महावीर देवता मंदिर परिसर में बीते आठ दिन से चल रही श्रीराम चरित मानस कथा मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
व्यास पीठ से कथावाचक प्रवेश भट्ट ने कहा कि भगवान राम की कथा अमृत के समान है। कथा श्रवण से मनुष्य को आनंद एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कथा समापन पर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर शिवानंद भट्ट, जयानंद भट्ट, परमानंद भट्ट, रघुवीर चौहान, देवेंद्र सिंह, कृतमणी नौटियाल, लक्ष्मण सिंह राणा, शंकर प्रसाद खंडूड़ी, नरोत्तम नौटियाल आदि मौजूद रहे।