फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी के विरोध में लोनिवि अभियंताओं ने छेड़ा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। लोनिवि के कनिष्ठ एवं अपर सहायक अभियंताओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्यों में व्यवधान का आरोप लगाते हुए सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी का स्थानांतरण होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि के कनिष्ठ एवं अपर सहायक अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरना आंदोलन शुरू किया। उनका आरोप है कि लोनिवि निर्माण खंड बड़कोट में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अभियंताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं व राजकीय कार्यों को जानबूझ कर लटका रहे हैं। इससे अभियंताओं का मानसिक शोषण होने के साथ ही जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने बेमियादी कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। इस मौके पर अरविंद रावत, संजीत सिंह, सत्यपाल सिंह, महेश नौटियाल, सोनम, आनंद डिमरी, नरेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे। इधर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केसी रमोला का कहना है कि वह पूरी इमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। विभागीय कार्यों को नियम कायदों से कराने के चलते कुछ अभियंता उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। द्वेष भावना के कारण उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें