फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिले की वेबसाइट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने जिले की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से लोगों को अब घर बैठे ही विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारियां आसानी से हासिल हो सकेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उत्तरकाशी.एनआईसी.इन एवं उत्तरकाशी.जीओवी.इन वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब लोगों को घर बैठे ही एक क्लिक पर जिले से संबंधित सारी जानकारियां आसानी से हासिल हो जाएंगी। इसमें जिले के सभी क्षेत्रों का मानचित्र, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल, ट्रैक रूट आदि की जानकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें तमाम अधिकारियों के दूरभाष नंबर भी उपलब्ध होंगे। साथ ही विभागीय निविदाओं की जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें