चिन्यालीसौड़। संत निरंकारी मिशन की ओर से संत समागम का आयोजन करने के साथ ही रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर मिशन से जुड़े 95 लोगों ने रक्तदान किया।
रविवार को चिन्यालीसौड़ शक्तिपुरम कालोनी स्थित आंबेडकर पार्क में संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में संत निरंकारी मिशन के मसूरी के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह व हरियाणा के जोनल इंचार्ज गोविंद राम ने मानव सेवा का प्रवचन दिया। समागम में शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने संत निरंकारी मिशन की ओर से किए गए मानव कल्याण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मिशन के चिन्यालीसौड़ शाखा प्रमुख कृष्णचंद रमोला, दर्शन लाल, सुमन बडोनी, विशन, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।