उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नचिकेता ताल की ट्रैकिंग करने के साथ ही यहां सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने वन विभाग को ताल परिसर में कूड़ेदान लगवाने के निर्देश दिए।
रविवार को छुट्टी के दिन डीएम विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को साथ लेकर उत्तरकाशी-केदानाथ यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव चौरंगीखाल पहुंचे। उन्होंने यहां से दो किमी दूर नचिकेता ताल तक की ट्रैकिंग की। इस दौरान डीएम एवं साथ में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने चौरंगीखाल, नचिकेता ताल एवं ट्रैक रूट पर सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्र किया। नचिकेता ताल से ही दल करीब 20 बैग कचरा साथ लेकर लौटा। अभियान में एसपी ददनपाल, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, डिप्टी कलक्टर तुषार सैनी, सीवीओ प्रलयंकर नाथ, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी, मनोज कुमार, नवीन कुमार, गोपाल राणा, जयप्रकाश पंवार आदि शामिल थे।