फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजवासा में गंगा भागीरथी पर ट्राली लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग व्यवसायियों की मांग पर स्वीकृत भोजवासा रोपवे (ट्रॉली) का गंगोत्री ग्लेशियर हिमालय एवं हिम नदियां बचाओ अभियान दल ने विरोध किया है। संगठन ने भोजवासा में गंगा भागीरथी के ऊपर ट्रॉली निर्माण के निर्णय को पर्यावरण तंत्र के लिए खतरा बताते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की है। संगठन ने गोमुख एवं उससे आगे के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी मानवीय आवाजाही को पूर्णत: प्रतिबंधित करने की अपील की है।
विज्ञापन

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह संगठन की प्रमुख शांति ठाकुर के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमियों ने विश्वनाथ चौक में तीर्थयात्रियों का स्वागत कर उन्हें गंगोत्री ग्लेशियर के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर भोजवासा में ट्रॉली निर्माण पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि गोमुख से निकलने वाली गंगा नदी पूरे भारत का पालन-पोषण कर रही है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण एवं मानव हस्तक्षेप के चलते गंगोत्री ग्लेशियर लगातार पिघलता जा रहा है। इससे मां गंगा के अस्तित्व को खतरा होने के साथ ही विनाश का संकट बढ़ गया है। उन्होंने भैरवघाटी से आगे वाहनों के आवागमन एवं चार धामों में कंक्रीट निर्माण आदि पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर संदीप उनियाल, गीता गैरोला, कमला जोशी, कल्पना ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें