फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफटी तकनीशियनों ने लगायी मानदेय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की देखरेख एवं नापजोख के लिए भटवाड़ी में तैनात बीएफटी तकनीशियनों को नियुक्ति के बाद से अभी तक मानदेय नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रशिक्षित तकनीशियनों ने डीएम, सीडीओ एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मानदेय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भटवाड़ी में बीएफटी तकनीशियन पद पर तैनात प्रदीप नेगी, महेश रावत, जयदेव राणा, मनोज राणा, जितेंद्र रावत, महेंद्र, सुमन सिंह, जयपाल राणा, प्रवेश, कपिल मराठा, रामकुमारी आदि ने बताया कि विकासखंड स्तर पर हुई चयन परीक्षा उत्तीर्ण करने और तीन माह के सघन प्रशिक्षण के बाद उन्हें मई 2017 में नियुक्ति दी गई थी। उन्हें मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की देखरेख एवं नापजोख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके एवज में उन्हें कार्य की लागत का एक प्रतिशत भुगतान करने का प्राविधान किया गया था। उन्होंने जिले के डीएम एवं सीडीओ के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें