फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर में जुलूस-प्रदर्शन करने के साथ ही बैठक कर नगर की समस्याओं पर चर्चा की। आम आदमी पार्टी ने इस बार निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने का एलान किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर की शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात आदि व्यवस्था पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत में नागरिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अधिकांश विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर में जुलूस-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल, मयंक नैथानी, जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह कुमाईं, सुरेश वर्मा, दौलतराम बडोनी, गारे लाल, देवी प्रसाद, भूपाल गुसाईं, गजेंद्र चौहान, दिनेश उनियाल, अनिल नौडियाल, फकीरचंद असवाल, बलवीर नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें