फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौगोलिक सूचना तंत्र से मिलेगी जनपद की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दुर्गम पहाड़ियों एवं घाटियों में बसे जनपद के चप्पे-चप्पे की जानकारी अब जिला प्रशासन को एक क्लिक में ही मिल जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में भौगोलिक सूचना तंत्र का एक अलग विभाग तैयार कर दिया है। बुधवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं यमुनोत्री विधायक केदार रावत की ओर से जीआईएस सेल का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि सीमांत उत्तरकाशी जनपद में कई दुर्गम एवं अनछुए स्थान मौजूद हैं। जिनकों कागजों में ढूंढ पाना भी मुश्किल है। इस समस्या को सुलझाने के लिए भौगोलिक सूचना तंत्र तैयार किया गया है। जिसमें करीब 7 लाख रुपये की आधुनिक प्लॉटर मशीन लगाई गई है, जिसकी मदद से जनपद का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। वहीं, विभागों के कार्य क्षेत्रों एवं संसाधनों की जानकारियों को भी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से अंकित किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए योजना बनाते वक्त भी इस तकनीक से मदद मिलेगी। विभाग में उपनल से दो कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर डीएम डा. आशीष चौहान, सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, डीएमओ देवेंद्र पटवाल, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें