फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दे रहे सिलाई एवं फैशन डिजायनिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग एवं निसबड संस्था की ओर से सिलाई एवं फैशन डिजायनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 40 ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड ने महिलाओं से मन लगाकर प्रशिक्षण लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कपड़ा एवं डिजायनिंग उद्योग में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। सिलाई के साथ ही फैशन डिजायनिंग की ट्रेनिंग भी मिलने से महिलाओं को दोहरा लाभ होगा। इस मौके पर बीडीओ सोहन सिंह राणा, बड़ी मणी गांव की प्रधान पूनम रमोला, केनरा बैंक के विपिन रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें