फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट से ऑपरेशन कर निकाला तीन किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डा. अश्वनी चौबे ने एक महिला के पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचा ली। महिलाओं में ट्यूमर की बढ़ती समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। चिकित्सक खानपान एवं जीवनशैली में आए बदलाव को इसका कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

गोरसाली गांव की अनीता देवी लंबे समय से पेट में दर्द की समस्या से परेशान थी। कई चिकित्सकों से उपचार कराकर थक चुकी इस महिला ने उत्तरकाशी जिला अस्पताल में जांच कराई, तो उसके पेट में ट्यूमर का पता चला। यहां तैनात सर्जन डा. चौबे ने सोमवार को सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है। डा. संजीव कटारियां ने एनेस्थीसिया दिया तथा अन्य सपोर्टिंग स्टाफ ने सहयोग किया। बता दें कि इससे पहले भी जिला अस्पताल में सर्जन डा. चौबे और डा. एसडी सकलानी कई सफल ऑपरेशन कर कई महिलाओं के पेट से ट्यूमर निकाल चुके हैं। महिलाओं में ट्यूमर की बढ़ती समस्या के लिए चिकित्सक खानपान एवं जीवनशैली में आए बदलावों को कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें