फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की खाली बोतलों से तैयार होगा स्वच्छता फुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सफाई अभियानों के दौरान कचरे में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलों को देखते हुए प्रशासन ने लिकर बोटल क्रेडिट मिशन का शुभारंभ किया है। इसमें शराब दुकानों के संचालकों को ही कबाड़ियों के माध्यम से शराब की खाली बोतलें जमा कराकर इन्हें रिसाइकिल प्लांट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से स्वच्छता फंड भी जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन का शुभारंभ करते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि हाल ही में चलाए गए सफाई अभियानों के दौरान एकत्र कचरे में बड़ी मात्रा शराब की खाली बोतलों की रही। पड़ताल में पता चला कि यहां से मैदानी फैक्ट्रियों तक पहुंचाने की महंगी ढुलान व्यवस्था के कारण कबाड़ का कारोबार करने वाले भी शराब की बोतलें नहीं खरीद रहे हैं और यहां इनके निस्तारण के इंतजाम नहीं हैं।
जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि अब शराब दुकानों के संचालकों को ही इनके निस्तारण की व्यवस्था से जोड़ा गया है। वे कबाड़ियों के माध्यम से शराब की खाली बोतलें एकत्र करवाकर इन्हें भगवानपुर स्थित रिसाइकिल प्लांट में भिजवाएंगे। महीनेभर में बेची गई शराब की बोतलों के बराबर खाली बोतलें एकत्र न होने पर ठेका संचालक को पैनल्टी जमा करानी होगी। इससे एक स्वच्छता फंड तैयार किया जाएगा, जिसे स्वच्छता अभियानों पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, एसडीएम सौरभ असवाल, आबकारी निरीक्षक केपी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रवि दास, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें