फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन विभाग को हर्षिल डाकघर को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सीडीओ को लघु सिंचाई और लोनिवि के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। शिक्षा विभाग को आवंटित बजट का 25 प्रतिशत बिजली के बिलों का भुगतान करने और शेष से विद्यालय भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। पुरोला में एक निजी दूरसंचार कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदे जाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लोनिवि के ईई को कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं बैठक में डीएम ने हर्षिल स्थित डाकघर को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के निर्देश भी पर्यटन विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर दशकों पूर्व हुई फिल्म की शूटिंग संबंधी जानकारी डिस्प्ले की जाए। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विनोद नौटियाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी, सीवीओ प्रलयंकर नाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला आदि तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें